खुशबू क्लब द्वारा सहर्ष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित



जरूरतमंद कन्याओं को मिला आत्मनिर्भर जीवन का उपहार

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे खुशबू क्लब द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में  आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल विवाह कराना ही नहीं,बल्कि नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराना था। 

खुशबू क्लब द्वारा प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी बसाने के लिए फर्नीचर,बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

इस शुभ अवसर पर जिले की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में डिस्ट्रिक गवर्नर स्वाति माथुर,वाईस गवर्नर आर.एन. वर्मा,सेक्रेटरी एस.पी. सरीन, जी.एल.टी कोऑर्डिनेटर अजय भार्गव,जोन शिखा जैन जी और पी.आर.ओ मनीष अग्रवाल  विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब की प्रेसिडेंट चेतना सुराना,सेक्रेटरी अंजली गर्ग, ट्रेजरार गीता जैन व अन्य सदस्यों की सरहनीय भागीदारी रही। सभी अतिथियों ने खुशबू क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।