पूर्णाहुति और कन्या पूजन संग गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान संपन्न


        


− सीताराम मंदिर,वजीरपुरा में मां पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा किया गया अनुष्ठान

− दस दिनों तक अनवरत दी गयी मां बगलामुखी के हवन में आहुतियां, दस महाविद्या का हुआ आह्वान 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में चले विशेष अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन संग हुआ। 

शुक्रवार को दस महाविद्या के रूप में दस कन्याओं का पूजन महंत अनंत उपाध्याय एवं पंडित मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में भक्तों ने किया। 

महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि गुप्त नवरात्र वर्ष में दो बार माघ और आषाढ़ मास में आते हैं। जो जगत माता के उपासक हैं उनके लिए गुप्त नवरात्र विशेष कल्याणकारी होते हैं। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से लगातार नौ दिनों तक साधकों ने मंदिर में रात्रि साधना एवं हवन किया। शुक्रवार को दशमी तिथि पर साधना को कन्या पूजन संग पूर्ण किया गया। दिवस विशेष पर मंदिर परिसर में विराजित मां पीताम्बरा का भव्य और दिव्य श्रंगार किया गया। इस अवसर पर नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ.
संजीव नेहरू, निशि नेहरू, हनी, संदीप अग्रवाल, प्रभा, सलोनी आदि उपस्थित रहे।