हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 20 मार्च,भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का आगरा कैंट व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर छावनी विधानसभा विधायक डॉ.जी.एस.धर्मेश का अभिनंदन किया गया। ये आयोजन गुरमीत कालरा (स्वीटी कालरा) के प्रतिष्ठान 'द आर्ट एम्पोरियो' पर आयोजित हुआ।
स्वीटी कालरा के निर्देशन में प्रहलाद अग्रवाल,संजय अरोरा,सोनू कक्कड़,रोहित कत्याल,पंकज सचदेवा,संजय ढींगरा,चंद्रवीर फौजदार,राजकुमार घई,संदीप अरोरा आदि ने ढोल,ताशो के साथ पुष्प माला,पुष्प गुच्छ एवं गणेश जी एवं प्रभु श्रीराम का चित्र देकर स्वागत अभिनंदन किया। राधा कृष्ण के स्वरूपों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और फूलों की होली खेली गई। राजकुमार गुप्ता ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि शहर भर में हो जगह जगह हर वर्ग,हर कॉलोनी,मार्केट में हो रहे स्वागत ,सभी कार्यकर्ताओ द्वारा दिए जा रहे मान सम्मान से मैं अभिभूत हूँ, और कार्यकर्ताओ के जोश से मैं इस बात को कह सकता हूँ कि सभी को एकजुट रखकर,सभी को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का काम किया जायेगा।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,विधायक जी एस धर्मेश के साथ स्वीटी कालरा,संजय अरोरा,सोनू कक्कड़,रोहित कत्याल,डॉक्टर पंकज महेंद्रू,गौरव राजावत,शैलू पंडित,रितेश भारद्वाज,संजय ढींगरा,चंद्रवीर फौजदार,करुणा निधि गर्ग,मनमोहन कुशवाह,हिमांशु सचदेवा,राजकुमार घई,कुशल गोयल,एकता जैन,सिंधु गुप्ता,मनिका कपूर मातृ शक्ति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।