एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजामंडी पहुंचे योगेंद्र उपाध्याय
योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा में चल रही विकास योजनाओं से कराया रूबरू
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा में चल रही और भविष्य की विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और कोठी मीना बाजार में बनने वाले भव्य शिवाजी स्मारक की प्रगति से अवगत कराया।
आगरा आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय राजा मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपाध्याय जी ने मुख्यमंत्री के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत वे राजा मंडी कार्यक्रम बाद मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए वहां गये।