जगत की सभी विद्याएं भगवती के शरणागत : कुमार सुशांत
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : दिल्ली से पधारे रामायण रिसर्च काउंसिल के महासचिव कुमार सुशांत ने बताया कि दुर्गा सप्तदशी में श्री मार्कण्डेय ऋषि ने कहा है कि जगत की जितनी भी विद्याएं हैं,वे सभी माँ भगवती के शरणागत हैं। विश्व भर की नारियां,सभी मे भगवती का स्वरूप है। ये उद्गार वे ट्रांस यमुना के लक्ष्मी वाटिका मैरेज होम में एक बैठक में व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे भगवती माँ सीताजी के सम्बंध में बताया कि रामायण रिसर्च काउंसिल,श्री भगवती सीता महाशक्ति साधना पुस्तक को कई भाषाओं में प्रकाशित कर,वे विश्व भर में प्रसारित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीतामणि, बिहार में माँ सीता जी को भगवती स्वरूप में स्थापित किया जा रहा है।
51 शक्तिपीठ से मिट्टी,ज्योति लेकर मां सीताजी भगवती के रूप में विराजमान होगीं।
इस अवसर पर भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने उनका एवं उनके साथ आये पं.बाल व्यास वेदान्त महाराज एवं उनकी माता श्री ऋतु जी का भव्य स्वागत किया।
स्वागत-बैठक में भारत रक्षा मंच ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संगठन मंत्री श्री निवास गुप्ता(ठाकुर)एवं मंत्री मोहन गुप्ता,पत्रकार नेता धर्मेन्द्र कुमार चौधरी,अरुन गुप्ता मास्टर, नवल किशोर शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।