महाराज पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण को लेकर सीटू चौहान का संकल्प


अष्टमी को रखेंगे उपवास,पीले चावल बांटकर गांव-गांव और घर-घर लोगों को करेंगे जागरूक

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

एत्मादपुर। मुड़ी चौराहे पर महाराज पृथ्वीराज चौहान की भव्य प्रतिमा के अनावरण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिमा का अनावरण किए जाने के निर्णय से उत्साहित भाजपा नेता सीटू चौहान ने इस ऐतिहासिक आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वह अष्टमी के दिन उपवास रखेंगे और अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बांटकर आयोजन के प्रति जागरूक करेंगे।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता सीटू चौहान ने कहा कि महाराज पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास, वीरता, स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

पीले चावल बांटकर लोगों को देंगे निमंत्रण :

सीटू चौहान ने कहा कि महाराज पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास और उनके शौर्य से समाज को परिचित कराना हम सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य से वह अष्टमी के दिन उपवास रखकर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाएंगे। साथ ही समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांवों और घर-घर पहुंचकर पीले चावल बांटेंगे,ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस गौरवशाली अवसर पर बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और महाराज पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम तथा स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रतिमा अनावरण की पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद :

प्रेस वार्ता में भाजपा नेता सीटू चौहान के साथ बसंत यादव, मनोज बघेल (जिला पंचायत सदस्य, आगरा), नवीन परमार और रवीन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।