"भारत रक्षा मंच " का आगरा में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन पर बैठक,मंथन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 6 अप्रेल,भारत रक्षा मंच का आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन 5-6 एवं 7 सितम्बर में आयोजित हो रहा है। अधिवेशन को बेहतर एवं सफल बनाने के सम्बंध में एक बैठक लक्ष्मी वाटिका,यमुनापार में आयोजित की गई। 

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने ब्रज प्रान्त अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुशवाह,संगठन मंत्री श्री निवास गुप्ता(ठाकुर) समेत अन्य पदाधिकारियों को अधिवेशन को सफल बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के आयोजन को कई सत्रों में विभाजित किया गया है।

पहले दिन - देश के विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी एवं आपसी मेलमिलाप,परिचय आदि।

दूसरे दिन- प्रांतों की बैठकें,प्रस्ताव,राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा तीन वर्षों की प्रगति,शोभायात्रा आदि।

तीसरे दिन- प्रस्ताव रखे जाएंगे एवं पारित भी होंगे। इस प्रकार उन्होंने कई पहिलुओं को दृष्टिगत विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री/संगठन मंत्री प.यूपी श्रीमती सुजेन आनंद ने कहा कि आगामी जो राष्ट्रीय अधिवेशन,आगरा में होने जा रहा है। वह वृहद,ऐतिहासिक होगा। अधिवेशन हम राष्ट्र के राष्ट्रवादियों के लिए प्रेरणादायी एवं एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

एड.आदित्य पराशर जिला अध्यक्ष एवं राहुल चित्तौड़िया महानगर अध्यक्ष घोषित : 

श्रीमती सुजेन आंनद जी के निर्देश पर एड.आदित्य पराशर को जिला अध्यक्ष एवं राहुल चित्तौड़िया को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में अन्य पदाधिकारी भी मनोनीत हुए। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री सुजेन आंनद एवं ब्रज प्रान्त अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,महामंत्री विनोद कुशवाह,संगठन मंत्री श्रीनिवास गुप्ता 'ठाकुर' एवं मंत्री केएम महेश्वरी,धर्मेन्द्र कुमार चौधरी 'पत्रकार',जिला अध्यक्ष आदित्य पराशर,महानगर अध्यक्ष राहुल चित्तौड़िया,धर्मेन्द्र वर्मा,नवल किशोर शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।