हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 7 मई,शाम यमुना आरती स्थल पर एक उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें भारतीय जांबाज लड़ाकों की अदम्य वीरता को सलाम किया गया। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर देश की शक्ति और संकल्प को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर जोशीले नारे गूंजे और उपस्थित सभी लोगों ने हर फ्रंट पर सरकार का समर्थन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में यमुना मैय्या की भव्य आरती की गई और देश की समृद्धि व सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई। समारोह में बृज खंडेलवाल,पद्मिनी अय्यर, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय,मुकेश चौधरी सहित अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन ने न केवल भारतीय सैनिकों के पराक्रम को सम्मानित किया, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।