भारत की बेटियों के उजड़े सुहाग का बदला “ऑपरेशन सिन्दूर”



हिन्दुस्तान वार्ता। धर्मेन्द्र कुमार चौधरी

नई दिल्ली : पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जिस तरह से पहलगाम में भारत की बेटियों के सिन्दूर को उजाड़ा है और उनको विधवा बनाया है,उसी का बदला लेने भारत ने “ऑपरेशन सिन्दूर” को अंजाम दिया है। ये कहना गलत होगा कि भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर सामने आई है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाईल के हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद,कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाईल हमला किया है। भारत ने इस हमले को अभी शुरुआत बताया है,जिससे साफ़ जाहिर है कि यह अंजाम अब यहाँ नहीं रुकेगा, बल्कि अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक का अब पूर्ण सफाया होगा।

वहीँ इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। कितने आतंकी मरे है कह पाना मुश्किल है लेकी एक अनुमान के अनुसार अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो रही है। वहीँ बहावलपुर में भी जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे जाने की जानकारी सामने आ रही हैं।  वहीँ इस मामले में अन्य ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को पक्का किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है।

यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाईल हमला है। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार-बुधवार को देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल अटैक किया है। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारी गई है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुल मिलाकर,नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है। भारत के इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है और जानकारी के मुताबिक,ये ऑपरेशन सेना,नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभियान है।

पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक :

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। यहां कम से कम 5 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले का ये तरीका जम्मू-कश्मीर और पूरे देश में दंगे भड़काने का प्रयास था। TRF ने इसकी जिम्मेदारी ली है जो कि लश्कर से जुड़ा हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले की जांच से आतंकियों के संबंध पाकिस्तान से उजागर हुए हैं। हमलावरों की पहचान की गई और उनकी जानकारी जुटाई गई। हमले की रूपरेखा पाकिस्तान से जुड़ी हुई है। 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे के बीच ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया है। ये ऑपरेशन पहलगाम के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया। पाकिस्तान के 9 टेरर कैंप को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। पाकिस्तान में 3 दशकों से टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। ये पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में फैले हैं।