मथुरा में वकीलों का धरना जारी

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा में चुनाव कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा जो धरना प्रदर्शन व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के खिलाफ 1 नवंबर से शुरू किया गया था वह आज भी जारी रहा। इस दौरान  वरिष्ठ सलाहकार कमेटी/  निर्वाचन समिति की घोषणा की गई। इस समिति को सभी अधिकार नहीं दिए गए थे। जिसे आंदोलनकारी अधिवक्ताओं द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का यह मत था की उक्त समिति के स्थान पर एल्डर कमेटी का गठन किया जाए तथा उसमें उपरोक्त वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्यों सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं व सभी पूर्व अध्यक्ष व सचिव को शामिल किया जाए,जिसे सर्व अधिकार दिए जाएं तथा समिति बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त कार्य भार को ग्रहण करें। बार का संचालन करें। 

वर्तमान पदाधिकारियों से आय व्यय व बार एसोसिएशन मथुरा में किए गए कार्यों का हिसाब लें तथा वर्तमान अध्यक्ष व सचिव को पदमुक्त करें। वर्तमान पदाधिकारीयों के द्वारा दिए गए आय व्यय के व्यौरे को बार एसोसिएशन के सम्मानित सभी सदस्यों को अवगत करायें तथा बार चुनाव तुरंत कराए।  उपरोक्त सभी मांगे मांगे माने जाने तक आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारी प्रमुख अधिवक्ताओं के साथ पूर्व बार अध्यक्ष  उमाशंकर अग्रवाल राजकुमार उपाध्याय इंद्र कुमार वशिष्ठ राघवेंद्र सिंह सचिव प्रत्याशी पूजा वर्मा चौधरी भगवान सिंह वर्मा रमाकांत भारद्वाज बृजेश शर्मा मनोज कुमार शर्मा अटल फौजदार एल के गौतम शमशेर सिंह विष्णु शर्मा विनोद कुमार शर्मा सुरेश चंद पाठक सुशील सागर अभिषेक सिंह धर्मेंद्र गौतम आरसी शर्मा अनिल कुमार सिंह सुनील यादव गोपाल शर्मा त्रिलोकचंद शर्मा शैलेंद्र दुबे राज कृष्ण भारद्वाज देवेंद्र कुमार सिंह इंसा एन अरविंद कुमार सिंह बिट्टू पूजा शर्मा मुकेश कुंतल दिनेश सिंह सत्येंद्र सिंह राजकुमार शर्मा आदि ने शामिल होकर,हौसला अफजाई की।

रिपोर्ट - उत्तम प्रकाश शर्मा