अक्षराभिषेकोत्सव -2026 में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन हुए सम्मानित



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

फिरोजाबाद/आगरा : "श्रुति सेवा निधि न्यास" फिरोजाबाद के तत्वावधान  में आयोजित भव्य व गौरवपूर्ण अक्षराभिषेकोत्सव कार्यक्रम में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन को उनके सराहनीय योगदान से हेल्प आगरा हॉस्पिटल में शुरू हुई एक्सरे , पैथोलॉजी  व डायलिसिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में सुरेन्द्र जैन को माला,शाल पटका प्रशस्तिपत्र व पच्चीस हजार का चैक भेंट किया गया।

 इस अवसर  पर उनके द्वारा प्रस्तुत हेल्प आगरा की विभिन्न सेवाओं तथा उनके आर्थिक व संख्यात्मक आंकडों से  सभी अचंभित रह गये। "सेवार्थ संस्थान चेरीटेबल कैसर हॉस्पिटल" फिरोजाबाद में "संजीवनी सहयोग ट्रस्ट" द्वारा  असहाय व गरीब कैसर रोगियों के इलाज में किये जा रहे सहयोग की भी जानकारी दी। वे इसके ट्रस्टी भी है।उन्होने अपनी ओर से 250000/(ढाई लाख रुपये) धनराशि का चैक भी  ट्रस्ट के  किशन अग्रवाल को भेंट किया। 

इस मौके पर कैसर हॉस्पिटल के निदेशक पी.के.जिन्दल, फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा,हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, राजेन्द्र अग्रवाल,नंदकिशोर गोयल भी मौजूद  रहे।