शहर के लायंस जाकर गाँव की ओर.. ब्रजवासियों-ग्रामवासियों को बाँध रहे स्वास्थ्य की डोर
चलो गाँव की ओर' जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर की अनूठी नेक पहल
लायंस क्लब आगरा विशाल और आगरा डायबिटीज फोरम ने श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आगरा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रदान कीं निशुल्क सेवाएं
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। चलो गाँव की ओर' जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर अनूठी नेक पहल की। रविवार को इस पहल के अंतर्गत श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में 24 वाँ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
हाल ही में दिवंगत हुए लायन मनोज अग्रवाल (हुंडी) की मधुर स्मृति में आयोजित इस शिविर में कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू,वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आरके आहूजा,वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना और डॉ. अरुणिमा सिंह सहित आगरा के वरिष्ठ और जाने माने चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंँ प्रदान कीं।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद तक चले शिविर में पाँच सौ (500) ग्रामवासी और ब्रजवासी मरीजों को निशुल्क परामर्श,निशुल्क दवाओं और निशुल्क जाँचों का लाभ मिला। मरीजों के चेहरे पर संतोष के भाव स्पष्ट नजर आए।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव तोमर मुख्य अतिथि और डीजी द्वितीय लायन अजय भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लायंस क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, सचिव लायन अजय मनचंदा, ट्रेजरर लायन प्रमोद अग्रवाल और कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों और अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान मंदिर महंत पंडित राघवेंद्र पांडे (लाला भाई), अजय बंसल, संतोष माहेश्वरी, चंदर माहेश्वरी, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अनूप गोयल, अजय गुप्ता, निशा गुप्ता, सुप्रिया मनचंदा, अर्चना अग्रवाल और मीना बंसल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।





