हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा/ लखनऊ : 17 फरवरी,जन कल्याण के संकल्प के साथ जनसेवक संजय शर्मा की गोरखनाथ धाम तक पदयात्रा निरन्तर जारी है। वे आज कानपुर की तरफ पहुंचे हैं।
उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री जी (महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज)
गोरखनाथ मंदिर,गोरखपुर / मुख्यमंत्री आवास,लखनऊ से भेंट कर उनके परम् सानिध्य में आशीर्वाद लिया जाए।
इस सम्बंध में उन्होंने योगी जी को एक संदेश/पत्र प्रेषित किया है।
पत्र यूँ लिखा गया। मा.योगी जी एवं सभी गणमान्य एवं सुधी पाठक साभार पत्र अवश्य पढ़ें एवं सादर योगी जी से आग्रह कि सेवक से मिलकर आशीर्वाद दें। धन्यवाद 👇
प्रार्थना पत्र / सूचना पत्र
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी (महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज)
गोरखनाथ मंदिर,गोरखपुर / मुख्यमंत्री आवास,लखनऊ
विषय : आगरा से गोरखपुर तक की पैदल यात्रा एवं भेंट हेतु विनम्र निवेदन।
आदरणीय महाराज जी,
जय गोरखनाथ जी की !
सादर अवगत कराना है कि संजय शर्मा (ग्राम महाव,आगरा) द्वारा 'आत्मीय आध्यात्मिक केंद्र' की स्थापना के संकल्प के साथ आगरा से गोरखनाथ मंदिर तक की पैदल यात्रा 3 फरवरी से प्रारंभ की गई है।
इस यात्रा एवं केंद्र का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है।
शिक्षा एवं संस्कार : ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना।
युवा सशक्तिकरण : युवाओं को सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर करना।
निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा : 'सुजोक एक्यूप्रेशर' पद्धति के माध्यम से ग्रामीणों का उपचार।
सेवा कार्य : जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था।
संजय शर्मा कानपुर से लखनऊ होते हुए गोरखपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। उनकी हृदय से इच्छा है कि लखनऊ प्रवास के दौरान उन्हें आपका पावन सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हो, ताकि इस पुनीत कार्य को और अधिक बल मिल सके।
आपसे विनम्र निवेदन है कि उनकी इस श्रद्धापूर्ण यात्रा को सफल बनाने हेतु भेंट का अवसर प्रदान करने की कृपा करें।
विनीत,
संजय शर्मा एवं समस्त ग्रामवासी
ग्राम महाव,आगरा
M.7405731811
M.9099852662

