हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 33/99A आलमगंज, लोहामंडी निवासनी श्रीमती मनोरमा अग्रवाल(70) धर्मपत्नी जवाहरलाल अग्रवाल का रविवार देर रात निधन हो जाने पर परिवारीजनों ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से एस एन को उनकी काॅर्निया दान की तथा उनकी इच्छानुसार सोमवार को उनका पार्थिव शरीर डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एस एन को दान कर दिया। उनके निधन पर विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने देहदान के लिए बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को सूचित किया।
अनिल अग्रवाल ने उनका नेत्रदान भी कराने की सलाह दी। परिवार की सहमति होने पर रात को ही एस.एन की नेत्र आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हुई।सुबह लगभग 11 बजे मनोरमा जी का पार्थिव शरीर निवास से शवयात्रा के रूप में एम्बुलेंस से एनाटॅमी विभाग लाया गया। जहां डा.कमल व डा. अंजली शर्मा को उनका पार्थिव शरीर सौप दिया गया।
नेत्रदान व देहदान के लिए मृतक परिवार की पहल के प्रति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सधन्यवाद कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर मंत्री प्रशांत गुप्ता, नेत्रदान व देहदान प्रभारी विशनू जैन ,नंदकिशोर गोयल तथा देहदानी का पुत्र ,दामाद तथा अन्य लोग मौजूद रहे। सूत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'


