भारतीय वैश्य महासभा ने आयोजित किया भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 23 फरवरी, " भारतीय वैश्य महासभा " द्वारा पुष्पांजलि - सभागार,महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य जन एवं विभिन्न वैश्य उपवर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज यदि अपने संस्कारों और मूल्यों को पुनर्स्थापित कर ले तो समाज की अधिकांश समस्याएँ स्वतः समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका द्वार सदैव वैश्य समाज के लिए खुला है तथा समाजहित में उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महासभा का प्रमुख उद्देश्य भारतवर्ष के समस्त वैश्य उपवर्गों को संगठित कर सशक्त राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में वैश्य समाज के कम राजनैतिक प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त करते हुए वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों में समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की एवं समाज से एकजुट होकर समर्थन का आह्वान किया।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों एवं तहसीलों में स्थापित हो चुका है तथा शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में भी गठन पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा से अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अछनेरा अवनीश गुप्ता (शम्साबाद) , फतेहाबाद तथा एत्मादपुर विधानसभा से वीरेन्द्र कुमार मित्तल द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।

समारोह में डॉ.गरिमा गुप्ता, आराध्या गोयल, भूमि अग्रवाल, आशी मित्तल एवं तनिष्का जैन को विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती गीता वार्ष्णेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा ,सत्य प्रवीर गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव ,राम किशन अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष, डॉ प्रकाश चंद गुप्ता (प्रत्याशी विधान परिषद) सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

पू.विधायक महेश गोयल ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए समस्त वैश्य समाज को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महानगर एवं जिला आगरा की महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में राकेश कुमार वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, वैभव केला (लखनऊ), प्रवीन कुमार अग्रवाल,श्रीनिवास गुप्ता'ठाकुर' एवं कल्पना अग्रवाल, एकता जैन, विनोद अग्रवाल,विनय कुमार गुप्ता एडवोकेट, पुनीत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गुप्ता एलआईसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सक्रिय सामाजिक भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट - असलम सलीमी