समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ0प्र0 जयवीर सिंह जी
विभिन्न विभागों के अधिकारी गणों ने पधार कर उद्योग एवं व्यापार को सहयोग का दिया सन्देश
उद्योग एवं व्यापार के हित में चेंबर द्वारा आयोजित गतिविधियों को दिखाया एलईडी पर
सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : चैम्बर द्वारा होली मिलन समारोह चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ0प्र0 जयवीर सिंह जी के सानिध्य में वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में मनाया गया। होली मिलन समारोह में एवं विशिष्टि अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वाेच्च न्यायालय भँवर पाल सिंह जादौन,उ.प्र.लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग,विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल, प्रदीप भाटी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिन सरास्वत द्वारा किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों, पूर्व अध्यक्ष, विभिन्न विभागों से पधारे अधिकारीगण एवं जन प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें प्रेम व उल्लास के प्रतीक होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। अधिकारीगणों राजनेताओं,गणमान्यों एवं मीडिया बंधुओं से उन्होंने अपेक्षा की कि उद्योग एवं व्यापर को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा दिया जा रहा चैम्बर को सहयोग निरंतर बना रहेगा।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि आगरा के उद्योग एवं व्यापार के हित में भरसक प्रयास किये गए,जिन्हें एक वीडियो फिल्म के माध्यम से एलईडी पर दिखाया गया।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि होली जीवन में आनंद और उत्साह का पर्व है। यह पर्व सभी गलतियों व कटुताओं को भूलाकर सामाजिकता और हमारे देश की पुरानी परम्परा को आगे बढाती है। आज के मशीनरी युग में होली आपसी पर्व व सुख-दुख को आपसे में बांटकर सभी को एक मंच आपसी प्रेम का संदेश देती है। हम सभी को विकसित भारत बनाने में सरकार के प्रयासों को सकार करने में सहयोग प्रदान करना चाहिये। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन के विकास पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
आयोजन समिति के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल ने बताया कि होली के त्यौहार पर आपस में प्रेम, मिलन एवं सौहाद्र का आदान प्रदान होता है। इसी कड़ी में विभिन्न सरकारी एवं अर्धसरकारी और निजी विभागों के अधिकारीयों समन्यवय एवं सहयोग प्राप्त होने पर उनका अभिनन्दन किया गया। इससे उद्योग एवं व्यापार में आने वाली अड़चने व कठिनाइयां दूर होती हैं और उद्योगों के विकास का मार्ग प्रस्शत होता है।
समारोह में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, आयोजन समित के चेयरमैन अमर मित्तल, संयोजक राकेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, शिव कुमार अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, अशोक कुमार गोयल, राजीव तिवारी श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य अनूप गोयल,संदीप आरोरा, मनोज बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील अग्रवाल, दिनेश कुमार जैन, शलभ गर्ग, विनय मित्तल, संजय अरोरा, सुनील सिंघल, अशोक गोयल, अमित जैन, हरिओम अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सतीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मयंक मित्तल, राजेन्द अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, श्याम मोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल,योगेश जिन्दल आदि उपस्थित थे।

~2.jpg)