चैम्बर चुनाव समिति ने की नामांकन पत्रों का जांच

 


अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन व कोषाध्यक्ष पद पर तीन नामांकन जांच में पाये गये वैध

6 नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण किये गये निरस्त

नामांकन वापिसी की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 सायं 5.00 बजे तक

 चैम्बर का वार्षिक चुनाव 14 मार्च 2026 स्थान अग्रवन प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  चैम्बर सभागार में पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में वार्षिक चुनाव 2026-27 हेतु प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच चुनाव समिति द्वारा की गयी। पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्राप्त दो नामांकन पत्र क्रमशः मनोज बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर प्राप्त तीन नामांकन पत्र अम्बा प्रसाद गर्ग, नीतेश अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल कोषाध्यक्ष पद पर प्राप्त तीन नामांकन पत्र सतीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विनय मित्तल के नामांकन वैध पाये गये। 

कार्यकारिणी 14 समूहों में 57 नामांकन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 6 नामांकन पत्र (समूह संख्या 4 में 1, समूह 6 में 3 एवं समूह संख्या 10 में 1 व समूह संख्या 14 में 1) अपूर्ण पाये जाने के कारण चुनाव समिति द्वारा निरस्त किये गये शेष 51 नामांकन पत्र वैध पाये गये। समूह संख्या 5 में 2 कार्यकारिणी पद के लिये 2 व समूह संख्या 7 में 1 कार्यकारिणी पद के लिये 1 ही नामांकन प्राप्त हुए है। (सूची संलग्न)। नामांकन वापिसी की तिथि 09 मार्च 2026 को सायं 5.00 बजे तक है तथा वार्षिक चुनाव 14 मार्च 2026 स्थान वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक है। 

बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल,अध्यक्ष संजय गोयल उपस्थित थे।