हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था ”दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन,आगरा" द्वार शनिवार को अपना होली मिलन समारोह ग्रीन हाउस,भोगीपुर,आगरा में मनाया।
होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीग,राजस्थान से पधारे वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र शर्मा 'हरि'रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व संस्था के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर की गई।
तत्पश्चात कवयित्री मीना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां सरस्वती का वंदन किया। फिर सभी उपस्थितजनों को चंदन का तिलक लगाकर व पटुका और माला पहनाकर स्वागत किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र शर्मा 'हरि' ने ब्रज की होली की अपनी रचनाओं से सभी उपस्थितजनों को होली के रंग में सरोवर कर दिया।
तत्पश्चात कवयित्री मोहिनी भटनागर ,वीणा इब्राहिम सिंह,वंदना तिवारी ,कवि रूपेश कुलश्रेष्ठ 'स्नेह' ,प्रवेश अकेला ने हास्य और प्रेम की कविताओं से होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थितजनों को आनंदित कर दिया। पर्यावरणप्रेमी चंद्रशेखर शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर कविताएं सुना कर सभी से पर्यावरण बचाने का आह्वान किया।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमित लवानिया ने बताया कि संस्था समाजिक कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। संस्था के होली मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुंचना है साथ ही हमारी संस्कृति भी बची रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.सत्येंद्र यादव द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार द्वारा किया गया।
होली मिलन समारोह में प्रमेंद्र कुमार शर्मा ,डॉक्टर सत्येंद्र यादव, संस्था अध्यक्ष अमित लवानिया,डॉ मनोज कुमार शर्मा,रामेंद्र पचौरी ,यतीश लवानिया,चतुर्भुज तिवारी,रितु उपाध्याय,डॉ अनिल उपाध्याय ,एड. अनिल शुक्ला,अनुज लवानिया,जगमोहन गुप्ता,यशस्वी लवानिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

