प्रजापति समाज द्वारा चैत्र माह की महाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित की गई शोभायात्रा,ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से नागबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। मातारानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु और हर तरफ बिखरे श्रद्धा के भाव। मां भगवती के गूंजते जयकारों संग देवी देवतों की 75 से अधिक आकर्षक झांकियां मानों देव लोक में होने का एहसास करा रहीं थी।
ढोल नगाड़े और बैंडबाजों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं संग उत्साह व उमंग के साथ ऐसा भक्तिमय अलौकिक नजारा कि राहगीर भी शीश झुकाने का ठहर गए। कुछ ऐसा ही दृश्य था प्रजापति देवी मंदिर नालबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा का।
दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 80 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से आयोजित की गई।
समिति के अध्यक्ष अशोक गोला 'व महामंत्री नवीन प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा बाबाखाटू श्याम, शिव परिवार, श्रीराम परिवार, काली माँ का रौद्र रूप, राजा दक्ष प्रजापति, बालाजी महाराज, समुद्र लांघते हनुमान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल ही जीवन है, पहले मतदान फिर जलपान, कैला माँ का दरबार, नौ कन्याओं की मुख्य झाँकी, प्रजापति समाज सेवा समिति, दक्ष युवा कल्याण समिति, प्रजापति चेतना मंच, पचगांई, बसई कला, नाऊ की सराय, रामकुंज गली, कलवारी आवास विकास बोदला, देवरी रोड, नगला पदी, मोती कटरा, संजय नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, मधु नगर, शारदा विहार, पंचकुईया, ट्रान्स यमुना, सीता नगर यमुना पार आदि क्षेत्रों की झाँकियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।
पगड़ी पहनाकर किया अतिथियों का स्वागत :
शोभायात्रा में, डा० पार्थ बघेल, राजवीर प्रजापति अलीगढ़, हेमन्द प्रजापति पाषर्द, राजेश प्रजापति मण्डल अध्यक्ष पूर्व पार्षद, डॉ मंगलसेन गोला फरीदाबाद, शरद प्रजापति, अशोक गोला पूर्व पार्षद हाथरस, प्रेमदास मंचुरिया, महेश गोला, महेशपाल माझा, डॉ. सुरेश चन्द दक्ष फिरोजाबाद, पप्पू गोला अध्यक्ष प्रजापति महासभा आगरा अलीगढ़ मण्डल, जितेन्द्र प्रजापति, श्रीदास प्रजापति, गिर्राज गोल, दीपक गोला, विजेन्द्र प्रजापति मथुरा, होशियार सिंह, रामेश्वर प्रसाद महाबनिया, फौरन सिंह, श्री मंजू प्रजापति पार्षद, श्री मुन्नालाल प्रजापति पार्षद, श्रीमती विमलेश प्रजापति पार्षद, भगवानदास प्रजापति, संजीव प्रजापति, भगवानदास प्रजापति संरक्षक मुरैना, राम अवतार प्रजापति अध्यक्ष मुरैना, मुन्नालाल प्रजापति अध्यक्ष बाड़ी धौलपुर, डा० भगवान दास दक्ष, महेश पाल माझा फिरोजाबाद, रामचरन लाल प्रजापति धौलपुर, प्रभूदयाल प्रजापति, सियाराम प्रजापति, विजय नारायन प्रजापति आदि सहित सभी अतिथियों का पदाधिकारियों ने पगड़ी व माला पहनाते हुए स्वागत किया।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सुनहरीलाल गोला,अशोक गोला, नवीन प्रजापति, डा० भगवानदास दक्ष, राजेश प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, श्रीचन्द्र गोला, पवन प्रजापति, अजय प्रजापति, जय चन्द्र प्रजापति, मुनेश प्रजापति, ललितेश गोला, सुभाष गोला, नवनीत प्रजापति, रविन्द्र दक्ष, भीषमपाल प्रजापति, ब्रजरानी प्रजापति, श्रीमती विशन कुमारी,इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीति प्रजापति, कमलेश प्रजापति, राजवीर प्रजापति, डा० राधारमन गोला, बैनीराम ठेकेदार, सोनू प्रजापति, सीताराम प्रजापति त्रिलोकी प्रजापति, मनाजे प्रजापति, रघुवीर प्रजापति, कालीचरन डकोरिया पर्व पार्षद, पवन प्रजापति, अजय प्रजापति, अनूप प्रजापति, 'सुमित प्रजापति (पत्रकार), शिवम प्रजापति (पत्रकार), रवि प्रजापति, सन्त कुमार प्रजापति, विशम्भर गोला, बन्टू प्रजापति, कन्हैयालाल प्रजापति, हरिओम गोला, प्रेम प्रकाश गोला, डा० शिव कुमार गोला, महेश कवि, तेज सिंह प्रजापति, बुद्धाराम गोला, मनोज प्रजापति, भारत प्रजापति, सौरव गोला, राजपाल प्रजापति, मुकेश गोला, सतीश कुमार, जगदीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, हिमांशु प्रजापति, सुरेश प्रजापति, सरजू प्रजापति, चन्द्रपाल प्रजापति सर्राफ, मनोज प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, किशोरीलाल प्रजापति, विजय गोला, मास्टर वैजनाथ गोला, दीपक गोला, परमानन्द प्रजापति, मुकद्दर गोला, दिनेश प्रजापति (लेखपाल), नारायनदास गोला (लेखपाल), नेतराम प्रजापति, हेमेन्द्र प्रजापति, सी०वी० सिंह प्रजापति, देवकी नन्दन अमीन, रघुवीर प्रसाद, आकाश प्रजापति, इं० संतोष गोला, सोनी कुमार प्रजापति, रवि कान्त दक्ष, सोनू गोला, ललित दक्ष, झम्मनलाल ठेकेदार, अमर सिंह, किशन गोपाल प्रजापति, संजय गोला, नीरज गोला आदि सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन साथ चल रहे थे।
ये रहा शोभायात्रा का मार्ग :
आगरा। शोभायात्रा दक्ष प्रजापति चौक (पंचकुईयाँ), जीआईसी ग्राउण्ड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मण्डी, लोहामण्डी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरीपर्वत, मण्डी सईद खाँ, रघुनाथ टॉकीज, चित्रा टॉकीज, काली बाड़ी मन्दिर, नूरी दरवाजा, राजामण्डी चौराहा, आगरा कॉलेज, खिड़की काले खाँ, पटेल नगर, मोती कटरा, मीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होती हुई प्रजापति देवी मन्दिर पर रात्रि 12 बजे पहुँच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में शहर के प्रतिष्ठित संस्थाओं व बाजार कमेटियों सहित सभी भक्त जनों ने पुष्प वर्षा कर तोरण द्वार व भण्डारे मीठे जल का वितरण कर भव्य स्वागत किया।



