अनोखे अंदाज में होली मिलन,संयुक्त परिवार में रहने वालों को मिला सम्मान



श्रीअग्रवंश सेवा समिति के होली महोत्सव में रंगों और फूलों के बिखरलने के संग संयुक्त परिवार और माता-पिता के साथ रहने वाले परिवारों को मिला सम्मान

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। होली के रंगों की खुशियां और फूलों की महक बिखरी थी वहीं दूसरी ओर सामाजिक विघटन के दौर में कई पीढ़ियों से साथ रह रहे परिवार और अपने माता-पिता को साथ रखने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। उद्देश्य लोगों को संयुक्त परिवार में मिलजुल कर साथ रहने के लिए प्रेरित करना था। कुछ ऐसे ही अनोखे अंदाज में श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव पश्चिमपुरी स्थित ग्रीन वैली में उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया। वृन्दावन की मण्डली के मयूल नृत्य और फूलों की होली खेली तो मानों कार्यक्रम स्थल ब्रज धाम बन गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग,वरिष्ठ समाजसेवी सुनील विकल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, सुरेशचंद गर्ग ने सम्मलित रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर ए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक प्रमोद सिंघल, पवन अग्रवाल, हरिओम मित्तल, सुरेश बिंदल, ब्रज मोहन बंसल, विजय गोयल, प्रवीन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष राकेश, मीडिया प्रभारी गौरव मंगल, प्रवीण अग्रवाल, महिला प्रभारी पूजा अग्रवाल, रितु मित्तल, प्रियंका गर्ग, नैना मंगल, गुंजन सिंघल, कमलेश बंसल, राकेश मित्तल,रवि मित्तल, ध्रुव अग्रवाल, संतोष, विजय सिंघल, पवन, राम, रवि, जितेन्द्र,राजकुमार, अनुज, तनुज आदि उपस्थित थे। 

इन्हें मिला सम्मान :

अग्र संयुक्त परिवार : मोतीलाल अग्रवाल।

अग्र आदर्श परिवार सम्मान : रितु अजय गोयल।

अग्र खेल रत्न सम्मान : रीनेश मित्तल। 

अग्र सेवा प्रेरणा सम्मान :  विनोद अग्रवाल।

अग्र समाज गौरव सम्मान : वरुण गोयल। 

अग्र मातृ शक्ति सम्मान : बीना अग्रवाल।

अग्र समाज गौरव सम्मान : संजीव गोयल। 

अग्र उद्यमी सम्मान : रिंकेश अग्रवाल। 

अग्र सेवा प्रेरणा सम्मान : मुकेश अग्रवाल।