हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : टीम इंडिया राइजिंग का होली मिलन समारोह आगरा राइजिंग पार्क संजय प्लेस में आयोजित किया गया। आयोजन में सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष संगीता राठौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए गुजिया और ठंडाई का वितरण किया। ढोल की थाप पर सदस्यों ने मस्ती भरे डांस किए। महासचिव अमिताभ गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में प्रमुख रूप से तरंग त्रिपाठी, वंदना कक्कड़, नितिन जौहरी, आर.पी.सक्सेना, अमित कोहली, चतुर्भुज तिवारी, संदीप सिंह, सुनील बग्गा, अवधेश उपाध्याय, प्रियंका अग्रवाल, स्नेहा सिंह, नीतू सिंह, निशा गुप्ता,दिव्या गुप्ता, हर्षिका सिंह, विनीता सिंह, उमंग गुप्ता, पवन सिंह, शरद गुप्ता, सुन्दरलाल चेतवानी, सूर्यदेव, संजय दीक्षित, दिलीप वर्मा, त्रिलोचन अरोरा, नमित सिसोदिया, अंकुर सिंह, अंकुर गर्ग, विप्लव जैन आदि उपस्थित थे।

