हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : सिद्धार्थ अपार्टमेंट खंदारी,आगरा निवासी डा.सुपार्श्व सिंह जैन (88) का दिल्ली में 18 मार्च को निधन हो जाने पर परिवारीजनों ने एक सराहनीय पहल करते हुए दिल्ली में ही रात 2 बजे उनके नेत्रों व त्वचा का दान कराया,तथा अगले दिन 19 मार्च को सुबह 10 बजे दिल्ली एम्स के लिए देहदान किया। डा.सुपार्श्व सिंह 'हेल्प आगरा' संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के बहनोई थे।
" हेल्प आगरा "संस्था के महामंत्री गौतम सेठ, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, रामसरन मित्तल,अशोक गोयल,पूर्व महासचिव किशन अग्रवाल ,अजय मित्तल, नेत्रदान व देहदान प्रभारी प्रतीक जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल आदि ने देहदानी परिवार की इस संवेदनशील प्रेरणादायक पहल को समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान कराने वाला उदाहरण बताया।
उनके इस दान से जहां दो अंधकारमय जिन्दगियां रोशन होगी,वहीं उनका मृत शरीर मेडीकल छात्रों को पढ़ाई को योगदान प्रदान करेगा। नेत्रदान व देहदान के लिए मो. 9319111000 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सूत्र : नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'

