हेल्प आगरा के होली मिलन समारोह में सेवारत डाक्टर्स हुए सम्मानित



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 1 मार्च, हेल्प आगरा संस्था ने  रविवार को संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के अरतोनी स्थित एसके सेल्स कार्पोरेशन फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह भव्यता व हर्षोल्लास के साथ  आयोजित किया। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के मध्य महत्पूर्ण क्रिकेट मैच लाईव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई। सभी ने एक दूसरे को चन्दन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाऐं दीं। चाट -ठंडाई के साथ मैच का भी लुत्फ लिया

समारोह से पहले संस्था की आम सभा की बैठक भी सम्पन्न हुई,जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष राम सरन मित्तल तथा अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने हेल्प आगरा हॉस्पिटल के डाक्टर्स तथा संस्था को एम्बुलेंस भेंट करने वाले अभिनव भार्गव  परिवार को मोमेंटो देकर तथा स्वागत पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

 गायत्री मंत्र से शुरू हुई इस बैठक  में  1/4/2024 से शुरू हुये संस्था के वर्तमान कार्यकाल के 20/2 /2026 तक के संख्यात्मक व आर्थिक सेवा आकड़े प्रस्तुत हुए। सभी ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत करते हुए संस्था की कार्यशैली ,सोच को सराहा।

सीए दीपेन्द्र मोहन ने इस दौरान का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।महासचिव गौतम सेठ ने समाज को समर्पित संस्था की सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला,जानकारी दी कि इस दौरान संस्था ने गरीब मरीज दवा, निशुल्क एम्बुलेंस तथा अन्नपूर्णा सेवा के रूप में 81लाख 82 हजार रूपये की  निशुल्क तथा लागत मूल्य की सेवाओं पर 28 करोड़ 81लाख 46 हजार का सीधा लाभ समाज को दिया।

इसी प्रकार 2 करोड़ 81 लाख 67 हजार मरीजों की ओपीडी,  2 करोड़ 59 लाख 82 हजार मरीजों की डायलिसिस,1करोड़ 49लाख 11हजार एक्सरे, 82लाख 67 हजार अल्ट्रासाउंड  तथा ,17 करोड़ 84 लाख की दोनों फार्मेसी से दवा सेवा संस्था की सेवाओं के उल्लेखनीय आकड़े हैं।

अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने संस्था की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त  किया।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक  सामाजिक तथा  व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीगण ,सेवा भावी डाक्टर्स,  समाजसेवी तथा गणमान्य लोगों सहित  हेल्प आगरा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी रही। संचालन गौतम सेठ व मंत्री नितिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उपाध्यक्ष अजय मित्तल, विशेष बंसल,मंत्री अमित मोरयानी , कोषाध्यक्ष नरेश जैन व नंदकिशोर गोयल आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।