भारतीय संगीतालय आगरा ने किया,संगीतमय होली उत्सव का आयोजन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : भारतीय संगीतालय आगरा द्वारा रंगोत्सव के पावन पर्व पर होली उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पंडित गोपाल लक्ष्मण गुणे जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

सर्व प्रथम विद्यालय के वरिष्ठ शिष्यगणों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात समस्त शिष्यगणों के समूहों ने शास्त्रीय संगीत में विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां और होली गायन किया गया। कार्यक्रम के मध्य में कुछ विशेष प्रस्तुतियों में श्रद्धा, प्रार्थना, शालिनी, आनंद जैन, जादौन जी, रवि अग्रवाल, डॉ अमिता त्रिपाठी, ऋतु खंडेलवाल, योगेश अग्निहोत्री आदि अतिथि कलाकारों ने चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में आगरा नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों में डॉ.महेश धाकड़, अरविन्द समीर, अजय शर्मा अजेय, संस्कार भारती ब्रज प्रांत आगरा के महामंत्री यतीन्द्र सोलंकी, दीपक प्रहलाद एवं इत्यादि संगीत रसिकों ने होली उत्सव का आनंद लिया। 

कार्यक्रम में मधुर तबला संगति श्री हरिओम माहौर एवं संवादनी संगति पंडित रविन्द्र तलेगांवकर द्वारा की गई। सभी प्रस्तुतियों से श्रोतागण होली के रंग में सराबोर हो गए।

कार्यक्रम के अंत में संगीतालय के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह चौहान एवं सुश्री लीना परमार की मधुर शास्त्रीय होली गायन की प्रस्तुति संपन्न हुई। मंच संचालन सुश्री लीना परमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अमिता त्रिपाठी ने किया।

रिपोर्ट - अरविन्द दोहरे 'समीर'