सर्वप्रथम मां चामुण्डा का पूजन किया,कन्याओं व संतों को भोजन कराने के साथ हुआ भण्डारे का शुभारम्भ,माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन व भोज के उपरान्त मां चामुण्डा देवा मंदिर में भण्डारे का शुभारम्भ हुआ। प्रातः मां चामुण्डा का पूजन संत सेवा भी की गई। राजामण्डी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला आज भक्ति भाव से आयोजित भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात चले भण्डारे में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी प्रबंध एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मां चामुण्डा को भोग लगाने का बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। मंदिर के महन्त वीरेन्द्र ब्रह्मचारी ने कन्याओं के पैर पूजकर उन्हें चुनरी पहनाई और उपहार दिए गए। उसके उपरान्त संतों को भोजन कराया गया। दोपहर 12 बजे से ही मां चामुण्डा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों भीड़ जुटने लगी। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने मां चामुण्डा के दर्शन किए, फिर प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे दिन माता का मंदिर जयकारों के उद्घोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम उपस्थित शेरू पहलवान, मुकुट चौधरी, विवेक पहलवान, हरिकेश पहलवान, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भगोर, कार्यक्रम संयोजक राहुल सह अध्यक्ष कमल अग्रवाल राज राकेश वर्मा नीरज जैन अजय बंसल लाला पापड़ वाला चिराग दीपक जैन विनोद सोलंकी मामू विष्णु चौधरी भानु शर्मा, महेन्द्र, सुरेन्द्र गिरि, कृष्ण मित्तल विश्व में परिषद की प्रांत मंत्री राकेश त्यागी, पिंटू वर्मा, हेमा भगोर, नीतू सिंह श्रीमती प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल नीतीश अग्रवाल, निशू यादव गुन्ना यादव, रवि सिसोदिया आदि उपस्थित थे।



