हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ एक और एसी ताबूत दान में मिला है। यह ताबूत स्वदेशी बीमा नगर निवासी प्रफुल्ल कुमार दौनेरिया ने अपने पिता स्व: प्रताप नारायण दौनेरिया जी की स्मृति में दान किया है।
ताबूत को विद्युत शवदाहगृह ,ताजगंज परिसर में स्थित कमेटी के सत्संग हाॅल में पदाधिकारियों को सौंपा। धर्मपत्नी श्रीमती बीना गुप्ता भी उनके साथ थी।महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि दानदाता परिवार की ओर से एक बर्ष पहले भी एक ताबूत कमेटी को दान किया जा चुका है। अठारह वां ताबूत मिलने से यह सेवा और अधिक सहज व त्वरित रूप से संचालित होगी।
प्रकल्प प्रभारी उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसी ताबूतों की मांग लगभग दूनी हो गई है।जहां रोज 4-5 ताबूत की मांग रहती थी ,वह अब गर्मी के कारण 8-10 तक हो गई है।अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एसी ताबूत दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ताराचंद गोयल, बृजकिशोर अग्रवाल, प्रशान्त गुप्ता ,कृष्ण मुरारी "बल्ले", मनोज शर्मा, संजीव गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राकेश गर्ग, राम कुमार अग्रवाल , मुकेश नेताजी,अशोक जैन, विपिन जिंदल, संजीव गोयल,विशनू जैन, मुकेश अग्रवाल,प्रमोद, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सुत्र : नंदकिशोर गोयल 'मीडिया प्रभारी'

