मातारानी के जयकारों से गूंजा चामुण्डा देवी का मंदिर,देवी जागरण व 56 भोग का आयोजन



राजामण्डी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में 56 भोग के साथ आयोजित किया गया देवी जागरण,रोशनी से फूलों से सजाया मंदिर

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। मां चामुण्डा के गूंजते जयकारे। हाथों में पूजा का थाल का सजाए मंदिर में प्रवेश करते श्रद्धालु और जगमग रोशनी व सतरंगी पुष्पों से सजा मंदिर परिसर। दर्शन के लिए दूर दराज के क्षत्रों से पहुंचे भक्तों की लम्बी कतार थी। प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर (राजामण्डी स्टेशन स्थित) में आज भक्ति भाव के साथ वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। आज मातारानी का विशेष श्रंगार किया गया, जिनके दर्शन को हर भक्त ललायित था। सुबह 56 भोग और शाम को देवी जागरण का आयोजन किया गया। 

प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में आज लाखों श्रद्धालु मां चामुण्डा के दर्शन को पहुंचे। कुछ परिवार के साथ पहुंचे तो कुछ श्रद्धालु मोबाइल के माध्यम के अपने परिवारीजनों को मां चामुण्डा के दर्शन करवाते नजर आए। माता की ज्योत की। भक्ति भाव के साथ पूजन कर आरती की और मनोकामना मांगी। प्रातः मंदिर में 56 भोग व फूल बंगला का आयोजन किया। दिन भर मंदिर परिसर में माता की भेंटे व घंटों की पवित्र ध्वनि गूंजती रही।

 देवी जागरण में में भक्तों द्वारा माता की भेटों पर हर भक्त भक्ति में आनन्दित नजर आया। माता की भेटों का श्रद्धालुओं ने देर रात तक आनन्द लिया और खूब नृत्य भी किया। मंदिर के महन्त ब्रह्मचारी वीरेन्द्र ने बताया कि 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से देर रात तक भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। 

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति :

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी भाई साहब वशिष्ठ अतिथि प्रशांत पूनिया भाजपा जिला अध्यक्ष, पुरुषोत्तम खंडेलवाल उत्तरी विधायक श्याम भदौरिया कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भगोर शह अध्यक्ष कमल अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक राहुल राज राकेश वर्मा नीरज जैन अजय बंसल लाला पापड़ वाला चिराग दीपक जैन विनोद सोलंकी मामू विष्णु चौधरी भानु शर्मा, कृष्ण मित्तल विश्व में परिषद की प्रांत मंत्री राकेश त्यागी, पिंटू वर्मा, हेमा भगोर, नीतू सिंह श्रीमती प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, नीतीश अग्रवाल, निशू यादव गुन्ना यादव, रवि सिसोदिया आदि उपस्थित थे।