हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आलमगंज, लोहा मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर (शिवहरे समाज) में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ने अपनी भावपूर्ण स्वर प्रस्तुति के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। उन्होंने मधुर कंठ से चौपाइयों का गायन करते हुए श्रद्धालुओं को रामभक्ति में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत भजनों ने भी उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे, महासचिव मुकुंद शिवहरे, कार्यकारिणी सदस्य ऋषि शिवहरे, संजय शिवहरे, रवि शिवहरे, धीरज शिवहरे, जगदीश शिवहरे, विजनेश शिवहरे, धर्मेंद्र राज, संतोष गुप्ता, मनोज शिवहरे, हिमांशु शिवहरे,डॉ गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


