स्टेट जीएसटी सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र स्थापित



आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन की पहल साकार,वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के आशीर्वाद से हुआ कार्यक्रम

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 23 अप्रैल,स्टेट जीएसटी सभागार में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र विधिवत स्थापित किया गया। यह स्थापना द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के आशीर्वाद से संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अंजनेय अग्रवाल, ज्वाइंट कमिश्नर प्रमोद दुबे, ज्वाइंट कमिश्नर पी.डी. शुक्ला, डीसी जितेंद्र एवं डीसी मृत्युंजय कुमार सहित विभागीय अधिकारी और फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक उत्कृष्ट स्टेट्समैन के रूप में विश्वभर में विख्यात रहे हैं और उनका चित्र जीएसटी सभागार में स्थापित होना सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी,जो अब पूरी हो गई है।

कार्यक्रम के अंत में विजय सामा ने एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नरेन्द्र पुरुस्नानी, अजय महाजन, संजय मगन, प्रमोद गुप्ता, गोवर्धन सुनेजा, अनिल महाजन, धर्मपाल कश्यप, संजय अरोड़ा, राजेश कलवानी, आत्माराम, राकेश महाजन, रवि महाजन, अमित क्वात्रा, विक्की कपूर, महेश सोनी, दिलीप खुबचंदानी, किशोर तेजानी और मुरारी भाई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।