' समर्पण ब्लड बैंक' में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  03 मई। देहली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं व समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री खेमचंद जी एवं मुख्य अतिथि कवि व गीतकार श्री राकेश निर्मल जी द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निर्मल जी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी स्वरचित कविताएं भी प्रस्तुत कीं।

अध्यक्ष श्री खेमचंद जी ने संस्था की स्थापना एवं उसके सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कुमारी ऋषिता सिंह ने रक्तदान विषय पर लघु कविता प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यतेन्द्र पाल सिंह ने किया।

शिविर की व्यवस्थाएं सचिव श्रीमती कुसुम लता, सतीश चंद, जोगेंद्र वरुण एवं दिव्यांश ने संभालीं। रक्तदान करने वालों में अरविन्द दोहरे, अनुराग मनोहर धर, कमलेश कुमार लोहिया, वीरेश कुमार, कुशलपाल सिंह, सतीश, नीरज गर्ग, कुसुमलता, अमित उपाध्याय, शुभम गोयल (सीए), दीपक खुशलानी, पवन कुमार, विजयकांत शर्मा, ऋतु शर्मा, हरेश प्रताप सिंह एवं मनीष शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

रक्तदाताओं को संस्था की ओर से उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुंशी पन्ना फर्म द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को मसालों के पैकेट भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. यतेन्द्र पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : अरविन्द दोहरे 'समीर'