हॉपअप-जहाँ मनोरंजन, ऊर्जा और उद्देश्य का संगम होता है।
हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा। 4 मई,शहर में सामाजिक मनोरंजन के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में ‘हॉपअप’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह प्रीमियम पारिवारिक मनोरंजन केंद्र युवाओं और परिवारों को एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधाओं और सक्रिय जीवनशैली का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।
आज के दौर में जहाँ युवा वर्ग तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के उपयोग के लिए ऐसे मंचों की आवश्यकता भी है। इसी उद्देश्य के साथ शुरू किया गया ‘हॉपअप’ मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक सक्रियता,अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
देश के विभिन्न शहरों-चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर, अमृतसर, भरुच और सूरत में सफलता हासिल करने के बाद अब यह केंद्र आगरा में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। यहाँ बॉलिंग, आर्केड व रिडेम्प्शन गेम्स, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और किड्स सिटी जैसे आकर्षण उपलब्ध हैं, जो बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।
केंद्र में 50 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक बैंक्वेट हॉल भी बनाया गया है,जहाँ जन्मदिन, कॉर्पोरेट मीटिंग, पारिवारिक समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
हॉपअप प्रबंधन के अनुसार,उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन उपलब्ध कराना नहीं,बल्कि युवाओं को ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकें। आयोजन में विकाश डंग,वेदांत हरसोरा,निखिल नागपाल,इन्द्रजीत पुनियानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पता : तृतीय तल, अंजना सेंट्रल, महात्मा गांधी मार्ग, संजय प्लेस, सिविल लाइंस,आगरा

