भाजपा ध्वज फहराकर आगरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना, 3 माह में 20 हजार लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर’ अभियान के तहत आगरा लोकसभा क्षेत्र में योजना प्रचार रथ का शुभारंभ किया गया। होटल होली-डे-इन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता इं.किशन (सीटू चौहान) ने भाजपा का ध्वज फहराकर रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर सीटू चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते। इस कमी को दूर करने के लिए ही इस रथ यात्रा की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि रथ के माध्यम से आयुष्मान कार्ड योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न प्रधानमंत्री योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाई जाएगी। यह रथ आधुनिक ऑडियो-वीडियो तकनीक से सुसज्जित है, जिससे लोगों को सरल भाषा में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
रथ यात्रा के साथ विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद रहेगी, जो लोगों की समस्याएं सुनेगी और उन्हें योजनाओं के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान करेगी। साथ ही मौके पर ही दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में भगवा ध्वज फहराकर रथ को रवाना किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का लक्ष्य आगामी तीन माह में कम से कम 20 हजार पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सीओ धर्मेन्द्र चौहान, श्याम सुन्दर परमार, अभिषेक सिंह, बसंत यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित



