हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के तत्वावधान में सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को बल्केश्वर क्षेत्र में विशाल महादेव मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 9 अगस्त, रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर धार्मिक रीति-रिवाज के साथ होगा। सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने मेले का आकर्षक पोस्टर जारी कर तैयारियों की जानकारी दी।
मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा एवं ताराचंद मित्तल 'तोती भाई' ने बताया कि यह मेला आगरा की धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें लाखों शिवभक्त, कांवड़िये एवं परिक्रमार्थी बाबा बल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
मेला संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल 'पेंट वाले', पार्षद हरिओम गोयल 'बाबा', पार्षद पूजा बंसल एवं भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) गिर्राज बंसल ने बताया कि मंदिर से वाटर वर्क्स चौराहे तक खोया-पाया केंद्र, 24 घंटे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तथा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रहेगी।
अध्यक्ष महेश निषाद एवं कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि ने बताया कि पूरे परिक्रमा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं महिला अध्यक्ष ममता सिंघल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं निखिल गोयल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से 150 स्वयंसेवक पुलिस प्रशासन के सहयोग में तैनात रहेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर डाबर, मंजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ. महेश फौजदार ने बताया कि यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बैरिकेडिंग कराई जाएगी तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
संरक्षक मनमोहन चावला, मुन्नू चौबे एवं सुरेश बरेजा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बायो टॉयलेट, महिला पुलिस, अग्निशमन दल एवं गोताखोरों की व्यवस्था भी रहेगी। वहीं समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल 'पेंट वाले' ने कहा, "ना तेरा है, ना मेरा है, यह बाबा का मेला है।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भक्ति और अनुशासन के साथ मेले को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
अनुरंजन सिंघल एवं द्वारिका नाथ गुंबर ने बताया कि समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, पैचवर्क, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगा।
इस अवसर पर पंडित विष्णु शर्मा, बंगाली मल अग्रवाल, पोला भाई, वीके मित्तल, ब्रह्मा गुप्ता, राकेश त्यागी, प्रवीण गोयल, राम मोहन शर्मा, संतोष गुप्ता, स्पर्श जैन, गुरदयाल बेदी, अंशुल अग्रवाल, करतार सिंह शास्त्री, उमेश अरोड़ा, ब्रजेश वर्मा, कृष्णकुमार 'गुड्डू भाई', विश्वनाथ भारद्वाज, राजन शुक्ला, दीपक डावर, मयंक खंडेलवाल, चांदनी बंसल, श्वेता शर्मा, पूजा गुप्ता, राखी गुप्ता, संध्या पाराशर, मेघा कौशिक, अवध गोयल, सचिन मित्तल एवं आशीष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक रमन अग्रवाल ने किया।

