संस्कार भारती का आयोजन आज,भारतीय कला-संस्कृति के संवर्धन का होगा संकल्प
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। भारतीय कला, संस्कृति और ज्ञान की गुरु-शिष्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, ब्रज प्रांत द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा पर रविवार, 26 जुलाई को नटराज पूजन के साथ 101 कला गुरुओं का सम्मान किया जाएगा। संस्कार भारती जिला आगरा के तत्वावधान में यह आयोजन दोपहर 1:30 बजे से बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल के वातानुकूलित सभागार में होगा।
गुरुवार को यूथ हॉस्टल में आयोजित प्रेस वार्ता में समारोह का आकर्षक आमंत्रण पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं संस्कार भारती के पूर्व अखिल भारतीय साहित्य संयोजक राज बहादुर सिंह राज तथा प्रांतीय संयोजक एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह चौहान, ज्योति खंडेलवाल, वीरा सक्सेना और रोशनी गिडवानी के निर्देशन में लगभग 100 उभरते कलाकार गुरु वंदना, गुरु स्तुति, सरस्वती वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन का उद्देश्य कला गुरुओं और कला साधकों के बीच सम्मान, संवाद और आत्मीयता का वातावरण तैयार करना है।
जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव और जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के आराध्य देव नटराज के पूजन से होगा। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र मुख्य वक्ता, समाजसेवी भूप सिंह इंदौलिया समारोह अध्यक्ष तथा सेंट एंड्रयूज शिक्षा समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा स्वागताध्यक्ष होंगे।
उन्होंने बताया कि समाजसेवी अधिवक्ता अमित जैन, पवन गुप्ता (कैटर्स), मनीष अग्रवाल (पायल वाले) तथा अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़, त्रिक्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष संजय गोयल, प्रांतीय महामंत्री नंदनंदन गर्ग, प्रांतीय संरक्षक एस.के. मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल तथा जिला संरक्षक डॉ. पंकज नगायच का भी सान्निध्य रहेगा।
पोस्टर विमोचन में रहे उपस्थित :
आमंत्रण पत्र एवं पोस्टर विमोचन समारोह में प्रांतीय मंत्री डॉ. मनोज पचौरी, प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉ. केशव शर्मा, प्रांतीय प्रचार-प्रसार प्रमुख इंजी. प्रखर अवस्थी, पवन कैटर्स, रक्षपाल सिंह परमार, संजय बघेल, डॉ. ममता बंसल, श्रीकृष्ण, राकेश निर्मल, अखिलेश श्रीवास्तव तथा संदीप जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

