हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। हज़रत शाह अमीर अबुल उला (रह.) के 387वें सालाना उर्स का शुभारंभ बुधवार को दरगाह प्रांगण में एहरारी झंडा रोहण के साथ हुआ। परंपरा का निर्वहन करते हुए मौरुसी सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली हज़रत सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई ने अपने हमराह नायाब सज्जादागान हज़रत हाजी सैय्यद विरासत अली अबुल उलाई, हज़रत सैय्यद ईशाअत अली अबुल उलाई तथा हज़रत सैय्यद कैफ अली अबुल उलाई के साथ एहरारी झंडा रोहण कर उर्स का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सैय्यद इकबाल अली अबुल उलाई, सैय्यद अरीब अली अबुल उलाई, सैय्यद आसिम अली अबुल उलाई, सैय्यद शहाब अली, सलमान मजहर, सैय्यद अजहर अली सहित परिवार के सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सशक्त सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल, समाजवादी पार्टी के नितिन कोहली तथा कांग्रेस पार्टी के शानू खान भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मौरुसी सज्जादानशीन हज़रत सैय्यद मोहतशिम अली अबुल उलाई ने देश की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, तरक्की और उन्नति के लिए विशेष दुआ कराई।
मीडिया प्रभारी मोहम्मद आमिल ने बताया कि उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट : असलम सलीमी


