इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा ने हेल्प आगरा को भेंट कीं 50 डायलाइजर किट, महिला चिकित्सकों का सम्मान





हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा ने सामाजिक सेवा के तहत हेल्प आगरा को डायलिसिस मरीजों के उपचार के लिए 50 डायलाइजर किट भेंट कीं। इस अवसर पर हेल्प आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका कपूर एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति बिंदल को चिकित्सा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा की ओर से मधु बघेल, मंजू जैन, रेखा जैन, निर्मल बंसल, शशि जैन एवं मंगेश जैन उपस्थित रहे। वहीं हेल्प आगरा की ओर से सुरेंद्र कुमार जैन, गौतम सेठ, विशेष बंसल, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता एवं अशोक बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सूत्र - नंदकिशोर गोयल