उद्धव ठाकरे के 66वें जन्मदिवस पर शिवसेना यूबीटी का महायज्ञ,रक्तदान व सेवा कार्य

                                       


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 27 अगस्त। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) आगरा इकाई ने पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के 66वें जन्मदिवस पर शहरभर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी मुख्यालय एवं एमजी रोड स्थित कार्यालय को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया। बड़ी संख्या में शिव सैनिक सुबह से ही कार्यक्रम में शामिल हुए।

पार्टी मुख्यालय पर उद्धव ठाकरे की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों आहुतियां दी गईं।

 इस अवसर पर जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने शिवसैनिकों को हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों एवं पार्कों में वृक्षारोपण किया गया। अस्पतालों में गरीब मरीजों एवं उनके तीमारदारों को दूध और फल वितरित किए गए। कुष्ठ आश्रम में रोगियों को भोजन एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा विभिन्न ब्लड बैंकों में पहुंचकर रक्तदान भी किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने अपने संबोधन में हिंदुत्व एवं राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए।

 कार्यक्रम में उप प्रमुख कमल गुलाटी, उप प्रमुख विनायक माने, जिला महासचिव राकेश सचदेवा, सेठ लच्छी राम, महानगर सचिव रिंकू गोला, विधानसभा प्रमुख महावीर गोला, सुरेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, अरुण कुमार, रश्मि वर्मा, महेश कुशवाहा, रेखा माहौर, राखी, दीपा माहौर, गुंजन, भारती कुमारी, भूमि शर्मा, पिंकी, रुकमणी, श्रीमती खिल्लो, राकेश जाटव, मोहन बाबू, अनिल कुमार, तिलक सिंह, मोनू बघेल, कुंवर पाल, हिमांशु माहौर,रामा शंकर राजपूत,शशिकांत,पूनम सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।