महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने जारी किया पोस्टर, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा अभिनय का अवसर
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। सिंधी समाज के अमर शहीद संत साँई कँवर राम के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित लघु फिल्म के दो भक्ति भजन और फिल्म का पोस्टर रविवार को जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल मंदिर में श्रद्धेय श्री राजकुमार सामा विचार मंच के तत्वावधान में आरए मूवीज द्वारा आयोजित समारोह में लॉन्च किए गए। मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह तथा सोमनाथ धाम शाहगंज के गुरुजी डॉ. पीर शंकर नाथ योगी ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म संत साँई कँवर राम के जीवन के माध्यम से मानवता, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश समाज तक पहुँचाएगी।
समारोह में संजय दुबे और सूरज तिवारी द्वारा लिखे गए दो भजनों- "युगों युगों में आता है कोई संत ऐसा संसार में..." तथा "कोसा कोहर लेकर निकला देखो, भाग्य खुला साँई कँवर राम का..." का लोकार्पण किया गया। भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा ने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में आगरा और आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग होगी। इसमें स्थानीय कलाकार अनिल जैन, जितेश आसिवाल, रंजीव कोचर, मुकेश नेचुरल, रवि परिहार, अभिवादन, जय सिंह, वानी, शकील और मनोज सिंह लंकेश सहित कई कलाकारों को अभिनय का अवसर मिलेगा। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन सूरज तिवारी कर रहे हैं। उन्होंने संजय दुबे के साथ फिल्म के गीत और भजन भी लिखे हैं, जबकि स्टोरी आइडिया धर्मपाल कश्यप 'बाबू भाई' का है।
कार्यक्रम में सह निर्माता नारायण दास लालवानी, कमल मतलानी, जयरामदास, गिरधारी लाल भगत्यानी, प्रमोद वर्मा, शोभाराम पुरुषनानी, पार्षद रेनू गुप्ता, रूबी सहगल, नरेंद्र पुरुषनानी, हरीश बंजानी, खेमचंद बंजानी, शंभू नाथ चौबे, भगवान अवतानी, सुधीर भोजवानी, श्याम भोजवानी, प्रमोद महाजन, घनश्याम लालवानी, रोहित कत्याल, कुसुम महाजन, दीपा लालवानी, जेपी धर्मानी, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र बत्रा, डॉ. महेश धाकड़, विनीत बवानिया, तीरथ दास भावनानी, राहत जहाँ खानम और राहुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

