रिलायंस एनीमेशन अकादमी में प्रतिभाओं को मिला सम्मान



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। रिलायंस एनीमेशन अकादमी,आगरा में आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिता में बच्चों एवं विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग और कॉपीराइटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र,आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सूरज तिवारी ने जूरी सदस्य के रूप में प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बच्चों की कल्पनाशक्ति, कला और लेखन प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में रचनात्मक कौशल बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिलायंस एनीमेशन अकादमी की ओर से इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को कला, एनीमेशन, लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और उपहार प्रदान किए गए। आयोजन ने बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ सीखने और आगे बढ़ने का उत्साह भी पैदा किया।