हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने वर्ष 2026 के अपने सर्वोच्च ‘राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ की घोषणा कर दी है। संस्था की हिमाचल प्रदेश इकाई एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त,रविवार को बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में 9वें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति, पत्रकारिता तथा राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि समारोह में देश की कुल 41 प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नीरज शर्मा तथा सेना से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्व भी शामिल हैं, जिन्हें ‘राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ से अलंकृत किया जाएगा।
समारोह भाषा संस्कृति सभागार, बिलासपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल जसवंत सिंह चंदेल तथा अतिथि के रूप में जिला भाषा अधिकारी श्रीमती नीलम चंदेल उपस्थित रहेंगी।
समारोह में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भरत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.जितेन्द्र बच्चन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अभिजीत कुमार, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम स्वरूप भटनागर तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
सम्मानित होने वाली चयनित प्रतिभाएं :
श्री सुभाष गुप्ता, श्रीमती फूलां चंदेल, डॉ. रविन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती शीला देवी सिंह, श्री विक्रम कुमार कश्यप, श्री नीरज शर्मा, श्री शक्ति चन्द राणा, सुश्री प्रीति शर्मा ‘मधु’, डॉ. पिंकी, श्री परमजीत सिंह कोविद, श्री आशीष कुमार, श्रीमती अनिता भारद्वाज, श्रीमती कमलेश कुमारी, डॉ. प्रकाश चन्द, श्रीमती कमलेश सूद, श्री प्यार चन्द सिप्पी, श्री सुरेन्द्र मिन्हास, श्री सुशील पुण्डीर, श्री देशराज कमल, श्रीमती अन्जना गर्ग, श्रीमती उषा कालिया, श्री गगन कुमार, श्री कमल किशोर सहाय, श्री ओम प्रकाश सिंह ‘पराशर’, श्री बीरबल धीमान, डॉ. वेद प्रभा, श्री रामसिंह राजपुरोहित, श्रीमती कौशल्या गुप्ता, श्री दिनेश टांक, श्री अब्दुल समद राही, डॉ. प्रशांत आचार्य, श्री प्रकाश चंद शर्मा, श्री विक्रम कौशल एवं श्री अकरम खान आदि।
एसकेएफआई के अनुसार समारोह का उद्देश्य देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है।

