प्रशस्ति फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित ठलुआगीरी टैलेन्ट शो के 11 अक्टूबर को आगरा में ऑडिशन, देशी कलाकारों को मिलेगा खास मौका
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। ठलुआगीरी में आगरा सहित प्रदेश के उन छुपे होनहारों को मंच मिलेगा, जिनकी प्रतिभा साधन के अभाव में धीरे धीरे दम तोड़ देती है। ठलु आगीरी टैलेन्ट शो के ऑडिशन अक्टूबर माह में प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने जा रहे हैं। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को आगरा में इसके ऑडिशन फतेहाबाद रोड स्थित होटल में सुबह 10 बजे से आरम्भ होंगे. जिसकी विस्तृत जानकारी मोबाइल नंबर 8006009990 से हासिल की जा सकती है.
यह जानकारी रविवार को होटल भावना क्लार्क इन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में प्रशस्ति फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कुमार मनोज ने दी। उन्होंने बताया कि देशी भाषा के क्षेत्रीय कलाकारों को बड़े मंच नहीं मिल पाते हैं। जिससे धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा गुमनामी में खो जाती है। प्रशस्ति फाउंडेशन की ओर से पिछले 10 वर्षों से यह प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
फेसबुक पेज व यू ट्यूब चैनल के माध्यम से (जिसके 30 लाख फोलोअर का परिवार है) विभिन्न प्रतिभाओं को मौका दिया, जो आज लाखों रुपए कमाने के साथ फेमस व बड़े-बड़े स्टेज शो कर रहे हैं। परन्तु कविता और शायरी के अलावा जो टैलेन्ट छूट रहे थे, उन्हें भी मौका प्रदान करने के उद्देश्य से मल्टीटैलेन्ट प्लेटफार्म बनाया गया है। अक्टूबर माह में ही आगरा के अलावा कानपुर और लखनऊ में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।
इस ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय कवि पवन आगरी, सुपर मॉडल हेमा बैजल और म्युजिशियन विक्रम शुक्ला निभाएंगे. पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के अलावा कॉर्डिनेटर संजय बैजल, फिल्म निर्देशक यासीन खान और फिल्म अभिनेत्री सरजू यादव उपस्थित रहे।


