दो दिवसीय आयोजन में देशभर से पहुंचे जायरीन, देर रात तक चलीं सूफियाना कव्वालियां
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। ताज नगरी के सेव का बाजार स्थित मेवा कटरा स्थित अस्थाना आलिया ए कादरिया में ग्यारहवीं शरीफ के दो दिवसीय आयोजन का गुरुवार को कुल की रस्म के साथ समापन हुआ। सज्जादानशीं सैयद सिनवान अहमद शाह की सरपरस्ती में कुल की रस्म अदा की गई। इसके बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। दुआ के बाद जायरीनों को लंगर तकसीम किया गया।
आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद और जायरीन पहुंचे। सज्जादानशीं सैयद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। देश के नामचीन कव्वालों ने देर रात तक हजरत गौस-ए-आजम की शान में सूफियाना कलाम और कव्वालियां पेश कीं। जायरीनों ने फातिहा पढ़ी और लंगर में शिरकत की। फातिहा के बाद आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि ईशा की नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से आए जायरीनों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर संयोजक सैयद शमीम शाह, सैयद शिराज अहमद शाह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, धन कुमार जैन, लक्ष्मी नारायण वर्मा, सैयद मैराजुद्दीन, मनोज जी, रवि अरोड़ा, दीपक अग्रवाल, सैयद अजमल अली, सैयद इरफान सलीम, सुनील अग्रवाल, सैयद अदीब शाह, विजय सिंह, सैयद नदीम हाशमी, सैयद शब्बीर अली आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा अजमेर शरीफ से हमजा चिश्ती, फतेहपुर सीकरी से अरशद फरीदी, ग्वालियर से राशिद खानूनी, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, बीकानेर से हाफिज फरमान अली, फिरोजाबाद से गुलाम समधानी, दरगाह अबुलउला के मोतशीन अली, डॉ. लताफत अली, सैयद अशफाक अहमद, डॉ. सिराज कुरैशी, समी आगाई, सूफी मुबीन मियां और सैयद मतीन अहमद सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी




