श्री राधाकृष्ण मंदिर में विधि-विधान से हुई गणेश जी की स्थापना



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। बल्केश्वर, इंदर एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच श्री गणेश जी की स्थापना विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। स्थापना से पूर्व गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धा पूर्वक सोसाइटी परिसर में भ्रमण कराया गया। इसमें सोसाइटी के निवासियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

मंदिर के महंत आचार्य इंद्रजीत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश जी का पूजन एवं स्थापना संस्कार संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी से सोसाइटी में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम-सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर समाजसेवी कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू’, राहुल अग्रवाल, संदीप वर्मा, राजेंद्र मेहता, विशेष शर्मा, सिद्धांत वर्मा, विशाखा अग्रवाल, स्नेहलता वर्मा, स्वाती अग्रवाल, रितु गोयल, नितिन, रितिक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। आयोजन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।