हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। युवक कांग्रेस के जुझारू नेता रहे स्व. लक्ष्मण टंडन की 41वीं पुण्यतिथि पर सेव का बाजार स्थित श्री राम टंडन के कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवियों एवं कांग्रेसजनों ने स्व. लक्ष्मण टंडन के जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों और संघर्षशील व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सभा में वक्ताओं ने स्व. लक्ष्मण टंडन के जुझारू व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार चिल्लू, पंडित विष्णु दत्त शर्मा, भारत भूषण गप्पी,चौधरी लक्ष्मी नारायण, ओम शर्मा, नंद लाल भारती, अरुण शर्मा, आशाराम प्रजापति, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, महेंद्र तिलक, याकूब शेख, रमेश पहलवान, गोपाल गोस्वामी लालू, रमेश सोनकर, मुन्ना लाल वर्मा, खेम चंद, इस्माइल सनी, विनय गौतम, सोनू सोनकर, विजय कपूर, पी.सी. नरवार, नरेश कैन, महावीर वर्मा, कपिल नागर एवं सी.एम.पराशर आदि मौजूद रहे।
सभा का संचालन पंडित नवीन चंद्र शर्मा ने किया।
रिपोर्ट : असलम सलीमी


