पीतांबरा साहू ने हासिल की पीएच.डी.की उपाधि



छतरपुर जिले में जलसंसाधन मूल्यांकन एवं विकास विषय पर किया शोध

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

छतरपुर। ग्राम महोई खुर्द निवासी श्रीमती पीतांबरा साहू,पुत्री श्री चिन्ना लाल साहू ने भूगोल विषय में पीएच.डी. की उपाधि हासिल कर क्षेत्र एवं परिवार का गौरव बढ़ाया है। उन्हें 24 सितंबर 2026 को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा द्वारा समाज विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।

श्रीमती पीतांबरा साहू ने “छतरपुर जिले में जल संसाधन मूल्यांकन एवं विकास-एक भौगोलिक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनकी पीएच.डी. की मौखिकी परीक्षा 18 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के विवेकानंद हॉल में संपन्न हुई थी।

अपनी इस उपलब्धि पर पीतांबरा साहू ने बताया कि शोध कार्य को पूरा करने में उनके बड़े बेटे आरुष साहू एवं पृथ्वी साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं उनके पति डॉ. ओमप्रकाश साहू ने भी शोध कार्य के दौरान विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अपनी पीएच.डी. की उपाधि का श्रेय अपने ससुर श्री रामफल साहू को देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि “बेटा,पढ़ना-लिखना बहुत अच्छी बात होती है।"

उन्होंने बताया कि उनकी सास श्रीमती देवरती साहू ने भी शोध कार्य के दौरान उनका भरपूर सहयोग किया। परिवार के सदस्यों के निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग के चलते वह अपने शोध कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर सकीं।

पीतांबरा साहू की इस उपलब्धि पर उनके पिता श्री चिन्ना लाल साहू, माता श्रीमती सुनीता साहू, भाई रवि कुमार साहू एवं विनय कुमार साहू, ताऊ नारायण दास साहू, शिवकुमार साहू, पवन कुमार साहू, हरिओम साहू, रचना साहू, कृष्णा साहू एवं प्रियंका साहू सहित समस्त साहू परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

पीतांबरा साहू ने अपनी इस सफलता में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।