36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली दशहरा शोभायात्रा



श्रीराम,रावण की सेना का युद्ध रहा आकर्षण का केन्द्र, हरे राम हरे कृष्णा संकीर्तन भी गूंजा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। हाथ में सोठा लिए जय श्रीराम के जयकारों संग उछल कूद कर राक्षकों को चकमा देती वानरों की सेना और उसके पीछे रथ में विराजमान श्रीराम व भाई लक्ष्मण। सामने था राक्षसी सेना से साथ रथ में बैठा रावण। लोहामंडी जटपुरा स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी महाराज मंदिर से दशहरा शोभायात्रा में राम और रावण की सेना के बीच सजीव युद्ध की झांकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। लगभग 36 आकर्षक झांकियों संग भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  

शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेशचंद्र गर्ग ने श्रीराम लक्ष्मण के स्वरूप की आरती कर किया। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश पाठक, मुकेश जैन, मनीष गर्ग, वीरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, अशोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, संजय सिंघल, भरत शर्मा भी मौजूद रहे। हर तरफ श्रीराम और वीर बजरंगी के जयकारे गूंजते रहे। 

सर्वप्रथम विध्नविनाशक गणपति की झांकी, चामुण्डा देवी, श्रीबांके बिहारी, शिव पार्वती, राम दरबार, मां लक्ष्मी सहित आकर्षक झांकियां थीं। इस्कॉन मंदिर की हरे राम, हरे कृष्णा... के संकीर्तन में झांकी में श्रद्धालू भी झूमते नजर आए। मुण्डों की माला पहने हाथ में तलवार लिए मां काली झांकी के समाने सभी नतमस्तक दिखे। शोभायात्रा न्यूराजामंडी, तोता का ताल, लोहामंडी बाजार, सेंट जोंस चौराहा होते हुए खाती पाड़ा कान्हा पटेली पहुंची। 

इनकी रही विशेष उपस्थिति :

कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक, महामंत्री मोनी पारिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन कठेरिया, सर्वव्यवस्था प्रमुख रामदास कटारा, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, भक्त वत्सल बंसल, पुष्पेन्द्र चौधरी, दीपक चौधरी, शुभम चौधरी, देवू शर्मा, दिनेश यादव, विनोद लोधी, जितेन्द्र लोधी, अनूप राणा, गौरव लोधी, संरक्षक मंडल से अरविंद स्वरूप दास, विपिन चौधरी, श्यामानंद लोधी, बी.पी. श्रीवास्तव, लखपत लाल, राकेश लोधी, कमल राजपूत, मटरू सिंह, नेमी चंद यादव, शैलेंद्र चौधरी, लक्ष्मी नारायण कठेरिया, महेश लोधी, भरत बर्नबाल, मुकेश कुमार एडवोकेट, बृजेश लोधी अर्पित पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे।