शिविर में 55 यूनिट रक्तदान,जैन संत अमृत मुनि ने भी किया रक्तदान

 



11 भाग्यशाली रक्तदाताओं को चांदी के आकर्षक उपहार देकर किया सम्मानित

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट तथा एसएस जैन युवा संगठन के सहयोग से रविवार को हेल्प आगरा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं, हीमोग्लोबिन की कमी के कारण तीन महिलाओं सहित नौ लोग रक्तदान नहीं कर सके। शिविर का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।

शिविर में जैन संत अमृत मुनि ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। वहीं, हेल्प आगरा संस्था के पीआरओ जगवीर सिंह की धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती रूपेन्दर कौर ने रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस पहल के माध्यम से समाज को सेवा और परोपकार का संदेश दिया।

रक्तदान करने वालों में रौनक सकलेचा, विपुल सकलेचा, रोहन सकलेचा, हेल्प आगरा के जलज गोयल तथा स्टाफ सदस्य पवन सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। शिविर में 11 भाग्यशाली रक्तदाताओं को चांदी के आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर एसएस जैन संगठन के अध्यक्ष अमित जैन, आशीष जैन, संजय जैन, विमल जैन, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, नरेश जैन, अजय मित्तल, विशेष बंसल, राजीव गुप्ता तथा बिलयुस मिंज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सूत्र-नंदकिशोर गोयल 'मीडिया प्रभारी'

रिपोर्ट : असलम सलीमी