श्री राम जानकी मित्र मंडल के समारोह में पंचामृत से चरण पखार उतारी आरती, श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का किया सम्मान
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में श्री राम जानकी मित्र मंडल की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के स्वरूपों का अभिनंदन-वंदन समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रभु के स्वरूपों के चरण पखारकर किया गया। संस्था के सदस्यों ने पंचामृत से चरण पखारे, आरती उतारी और प्रसादी अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्ति संगीत और मधुर भजनों की स्वर लहरियों से पूरा परिसर राममय हो गया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य कर अपनी भक्ति भावनाएं व्यक्त कीं। समारोह में श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विनोद जौहरी, आयुष अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, आनंद मंगल, प्रशांत मंगल, अरविंद और राहुल गौतम को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
समारोह में संजीव शशि अग्रवाल, नितिन निधि अग्रवाल, संजय रौनक गुप्ता, रजनीश मंजू गुप्ता, अनिल विनीता, मनोज गीता अग्रवाल, प्रवीण सुषमा गोयल, शानू मोनिका गुप्ता, संजय गीता वर्मा, संदीप अंजू मित्तल, कुलदीप प्रीति वर्मा, नैम शालिनी जैन, सचिन सजल जैन, शानू निहारिका जैन, योगेश गुप्ता, रवि मीना गुप्ता, राजीव अर्चना गुप्ता और दीपक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


