" कुकू टीवी " लेकर आ रहा है डॉ.बी.आर.आंबेडकर के जीवन पर आधारित माइक्रोड्रामा ‘बाबासाहेब’



ऐतिहासिक माइक्रोड्रामा में भीमराव आंबेडकर के बचपन में जातिगत भेदभाव के अनुभवों से लेकर उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने तक के सफर को दर्शाया गया है।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

भारत के अग्रणी माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म कुकू टीवी ने डॉ. बी.आर.आंबेडकर के जीवन के शुरुआती वर्षों पर आधारित एक ऐतिहासिक माइक्रोड्रामा ‘बाबासाहेब’ पेश किया है। यह शो उनके जीवन के उस दौर पर केंद्रित है, जिसके बारे में अपेक्षाकृत कम चर्चा हुई है। यह वह समय था, जब वे भारतीय संविधान के शिल्पकार और देश के प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में पहचान बनाने से पहले अपने विचारों और दृष्टिकोण को आकार दे रहे थे।

डॉ. आंबेडकर के आत्मकथात्मक लेख ‘वेटिंग फॉर अ वीज़ा’ से प्रेरित ‘बाबासाहेब’ ऐतिहासिक घटनाओं को आधार बनाकर उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण दौर को प्रस्तुत करता है। माइक्रोड्रामा का उद्देश्य प्रमुख घटनाओं को काल्पनिक रूप दिए बिना उस समय की परिस्थितियों को सामने लाना है। इसमें उन अनुभवों को दर्शाया गया है, जिन्होंने भीमराव के विचारों को गहराई से प्रभावित किया। खास तौर पर, जाति के आधार पर झेले गए भेदभाव और शिक्षा हासिल करने की राह में आई बाधाओं को इसमें प्रमुखता दी गई है।

भीमराव की इस यात्रा में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई गई है। सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद ज्ञान प्राप्त करने के प्रति उनका संकल्प अडिग रहा। उनकी यही लगन उन्हें वर्ष 1913 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका ले गई। माइक्रोड्रामा शिक्षा को केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि असमानता को चुनौती देने और एक व्यापक सामाजिक उद्देश्य की दिशा में आगे बढ़ने के साधन के रूप में भी प्रस्तुत करता है।

दिलचस्प बात यह है कि इस शो में डॉ. आंबेडकर के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दर्शाने के लिए पांच कलाकार नजर आएंगे। इनमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर जयंत सोमलकर भी शामिल हैं। अन्य कलाकारों में फिल्म ‘कोर्ट’ के लिए पहचाने जाने वाले शिरीष पवार शामिल हैं, जो रामजी सकपाल की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, एनएसडी की पूर्व छात्रा स्नेहलता तगड़े, जो ‘ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट’ में नजर आ चुकी हैं, जीजाबाई सकपाल का किरदार निभा रही हैं। अनुभवी अभिनेता राजेश भोंसले शिक्षाविद् कृष्णाजी केशव केलुस्कर की भूमिका में दिखाई देंगे। शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर सच्चित पुराणिक भी इसमें एक कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। कलाकारों ने अपनी अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ अपनी आवाज़ से भी इस माइक्रोड्रामा में योगदान दिया है। वे इसमें कबीर के दो दोहों और एक लोकगीत की प्रस्तुति देते सुनाई देंगे।

‘बाबासाहेब’ में लाइव-एक्शन दृश्यों के साथ एआई (AI) से तैयार किए गए परिवेश और सीक्वेंस का भी इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक के माध्यम से उस दौर के स्थानों और वातावरण को दोबारा रचने का प्रयास किया गया है, जबकि कहानी के केंद्र में मानवीय कलाकार ही बने रहते हैं। इस तरह यह हाइब्रिड प्रोडक्शन तकनीक एक ऐतिहासिक विषय को समकालीन प्रस्तुति का नया आयाम देती है।

‘बाबासाहेब’ के जरिए कुकू टीवी एक जीवनीपरक कहानी को माइक्रोड्रामा फॉर्मेट में लेकर आया है। मोबाइल पर देखने के अनुकूल इस संक्षिप्त प्रारूप के माध्यम से यह शो उन शुरुआती अनुभवों को सामने लाता है, जिन्होंने भारत की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक डॉ. बी. आर. आंबेडकर के व्यक्तित्व और विचारों को आकार दिया। यह माइक्रोड्रामा अब कुकू टीवी ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

कुकू टीवी के बारे में :

कुकू टीवी भारत का अग्रणी प्रीमियम शॉर्ट ड्रामा प्लेटफॉर्म है, जिसके 210 मिलियन से अधिक इंस्टॉल हैं। प्लेटफॉर्म पर विभिन्न शैलियों में 3,500 से अधिक माइक्रोड्रामा उपलब्ध हैं, जिनमें एआई आधारित शो भी शामिल हैं। ये कंटेंट 7 से अधिक भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कंपनी में निवेशक होने के साथ-साथ इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

रिपोर्ट : शिव कुमार राजपूत