चांदी का मुकुट पहनाकर किया आकाश अग्रवाल का स्वागत

 


अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा एमएलसी आकाश अग्रवाल की जीत खुशी में आयोजित हुआ भव्य स्वागत समारोह

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। गले में 51 किलो की माला, हाथ में तलवार और सिर पर चांदी का मुकुट सजाकर अग्रवाल संगठन सेवला, बुंदू कटरा ने एमएलसी आकाश अग्रवाल की जीत की खुशी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। बुंदू कटरा अग्रधाम सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ आकाश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत अवसर पर महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजते रहे। 

एमएलसी आकाश अग्रवाल ने कहा कि गीता के अनुसार कर्म करते रहिए, फल ईश्वर के हाथ में है। वैश्य समाज की पहचान पुरुषार्थ, धर्म परायणता, दानशीलता से है। वैश्य समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है। हमारी पहचान भामाशाह से है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ दान कर दिया। समाजवाद की शुरुआत अग्रसेन जी ने की। 

संगठन के संरक्षक भगवान दास बंसल एवं संगठन के अध्यक्ष दिनेश बंसल जी के द्वारा  आकाश अग्रवाल के सिर पर जीत की पगड़ी सजाते हुए उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। दिनेश अग्रवाल, रमेशचंद मित्तल, संजय सिंघल ने उनके सिर पर चांदी का मुकुट सजाते हुए आकाश अग्रवाल को राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। हाथ में तलवार डॉ. सुरेश चंद सिंघल, सुशील कुमार अग्रवाल ने सौंपी। संदीप मित्तल, राजेश मित्तल ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

संचालन एडवोकेट दिनेश अग्रवाल, जगदीश मित्तल ने किय। इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाश अग्रवाल के पिताजी, भाई सीपी अग्रवाल, सतीश गर्ग, संजीव मित्तल, शुभम सिंघल, अनिल मित्तल, डॉ. सुरेश चंद सिंघल, दीनदयाल मित्तल, राकेश गोयल, चंद्रमोहन जिन्दल, रमेशचंद मित्तल, राजेश बंसल, अशोक गोयल, मनमोहन गोयल आदि उपस्थित थे।